छात्रा शोभा कुमारी को श्रद्धांजलि : शिक्षा और वैज्ञानिक सोच पर जोर
छात्रा शोभा कुमारी को श्रद्धांजलि : शिक्षा और वैज्ञानिक सोच पर जोर
जे टी न्यूज, समस्तीपुर :
जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर डीह वार्ड 13 में एक अत्यंत दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पत्रकार राम कुमार महतो की पुत्री छात्रा शोभा कुमारी के असामयिक निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। यह सभा न केवल शोभा को श्रद्धांजलि देने का एक मंच था, बल्कि समाज में शिक्षा, वैज्ञानिक सोच पर बल और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास भी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सह साहित्यकार राजाराम महतो ने की। जबकि, संचालन की जिम्मेदारी किसान सलाहकार प्रेमचंद्र सिंह ने बखूबी निभाई। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत शोभा कुमारी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की तस्वीर के बीच दिवंगत शोभा कुमारी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा के मुख्य अतिथि, चिंतक सह समाज सुधारक स्वर्गीय सियाराम महतो ने अपने ओजस्वी संबोधन से पाखंडवाद पर करारा प्रहार किया। उन्होंने जादू को विज्ञान बताते हुए लोगों के समक्ष प्रयोग करके अंधविश्वास का भंडाफोड़ किया। जिसे देख उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि “किसी भी चीज को पहले जानिए, फिर मानिए।” स्वर्गीय सियाराम महतो ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज के लोग विज्ञान से दूर होते जा रहे हैं। जिसके कारण समाज पर अंधविश्वास हावी हो रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें मनगढ़ंत चीजों का बहिष्कार करते हुए समाज को शिक्षा से जोड़ना होगा। तभी हमारे युवा वर्ग और महिलाएं सही मायने में पाखंड को त्याग सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि हम अपने बच्चों को सही चीजों से अवगत नहीं कराएंगे तो वे भी मल-मूत्र और वानर-भालू को पूजते रह जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के विचारों, आदर्शों और वैज्ञानिक सोच के साथ ही जीवन पथ पर आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में बीडीओ चंद्रमोहन पासवान, सीओ रंधीर रमण, आरओ कैलाश प्रसाद मंडल, लेखापाल योगेश कुमार, राजेन्द्र रजक, रमेश कुमार, विधायक अजय कुमार, पूर्व प्रमुख रुपांजलि कुमारी, अरविंद कुमार दास, अमरजीत ठाकुर, राजा दिवाकर, विनय कुमार राय, रामबालक सिंह, बच्चे लाल साह, सौरभ वाचस्पति ‘रेणु’, डॉ. ललितेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया चंद्रदेव प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, चंदन कुमार राय, नवनीत कुमार झा, डॉक्टर दिनेश कुमार वर्मा, सियाराम सिंह सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और शोभा कुमारी को श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित सैकड़ों लोगों में राम बहादुर सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र महतो, राम नारायण सिंह, डॉ. अरुण कुमार भारती, राम सुरेश प्रसाद, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, डॉ. ब्रह्मदेव प्रसाद, और अमरजीत कुमार सिंह प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।बेटी की याद में 20 आम के पौधों का रोपण: एक अनूठी श्रद्धांजलि
शोभा कुमारी को दी गई श्रद्धांजलि केवल सभा तक ही सीमित नहीं रही बल्कि, उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए एक अनूठा प्रयास भी किया गया। आलमपुर डीह में, दिवंगत छात्रा और पत्रकार राम कुमार की पुत्री शोभा कुमारी की याद में ट्रीमैन राजेश कुमार सुमन के नेतृत्व में 20 आम के पौधे रोपे गए। राजेश कुमार सुमन ने इस पहल के पीछे के विचार को साझा करते हुए कहा, “आम में जब फल लगेंगे और लोग जब फल खाएंगे, तब शोभा बिटिया को याद करेंगे।” उन्होंने शोभा की सादगी और व्यवहार कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार और व्यवहार को आत्मसात करने की आवश्यकता है। यह पौधरोपण केवल एक पर्यावरणीय पहल नहीं है बल्कि, शोभा की मधुर स्मृति को जीवित रखने और आने वाली पीढ़ियों को उनकी सरलता और अच्छे व्यवहार से प्रेरणा लेने का एक सुंदर माध्यम भी है। यह पहल दर्शाती है कि कैसे एक असामयिक निधन भी समाज को एकजुट कर सकता है और सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित कर सकता है।
