अपर समाहर्ता विनय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा हेतु बैठक आयोजन

अपर समाहर्ता विनय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा हेतु बैठक आयोजन

जे टी न्यूज, सुपौल: श्री विनय कुमार ,अपर समाहर्ता,आपदा प्रबंधन सुपौल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में संभावित बाढ़-2025 के पूर्व तैयारी की समीक्षा हेतु बैठक आयोजन की गई ।
उक्त बैठक में संबंधित अंचल अधिकारियों से तटबंधों की सुरक्षात्मक कार्यों के बारे में अद्यतन जानकारी ली गई । साथ ही तटबंधों पर प्रतिनियुक्त सभी राजस्व कर्मचारियों को निदेश दिया गया की वे कनीय अभियंताओं के साथ संयुक्त रूप से तटबंध निरीक्षण पश्चात सम्पूर्ण विवरणी के साथ प्रतिवेदन Epicollect5 ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्ट करेंगे । इसके बारे में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को Epicollect 5 ऐप का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया और उपस्थित सभी व्यक्तियों से डेमो के रूप में डेटा प्रविष्टि भी करवाई गई ।

इसके साथ ही सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों को नाव निबंधन एवं एकरारनामा, नाव रूट चार्ट, बाढ़ आश्रय स्थल एवं पशु शरण स्थल की समुचित व्यवस्था , पालीथीन शीट्स एवं लाइफ जैकेट की उपलब्धता, AC/DC बिल, सम्पूर्ति पोर्टल पर GR डाटा की अद्यतन स्थिति एवं नया डेटा संग्रहण आदि से संबंधित निदेश दिए गए ।
उक्त बैठक में श्री विकाश कुमार कर्ण ,विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा,सुपौल, श्री मुकेश कुमार यादव, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, सुपौल श्री जितेंद्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी , श्री चंद्रभूषण कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सुपौल, सभी बाढ़ प्रभावित अंचलों के अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button