विकासशील इंसान पार्टी का जिला स्तरीय बैठक आयोजित

 


जेटी न्यूज
वीरपुर बेगुसराय

वीरपुर थाना क्षेत्र के रविवार को सहुरी स्थित सामुदायिक भवन में विकासशील इंसान पार्टी के विस्तार के लिए जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी ने किया।जब कि संचालन उपाध्यक्ष बाबूखान ने किया।वीआईपी के बिहार प्रदेश से आए हुए छात्र युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन कुमार सहनी का स्वागत पार्टी के जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी सह निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष श्री रंजीत निषाद ‌(मुखिया जी) एवं जिला उपाध्यक्ष बाबू खान ने संयुक्त रुप से पुष्पमाला एवं चादर ओढा़कर सम्मानित किया ।

साथ ही मौके पर उपस्थित जिला प्रवक्ता अखिलेंद्र पाठक ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी को पंचायत से संसद तक मजबूत बनाने पर प्रकाश डाला।विकासशील इंसान पार्टी के छात्र युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन कुमार सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विकासशील इंसान पार्टी काफी सजग है।जिसका परिणाम बेगुसराय एवं अन्य जिलों में बहुत जल्द ही देखने को मिलेगा।

पार्टी के जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी ने पार्टी के विकास एवं विस्तार हेतु जिला के विभिन्न समस्याओं से प्रदेश से आए नेताओं को अवगत कराया।मौके पर कार्यालय प्रभारी असीम सहनी, जिला आई.टी.सेल अध्यक्ष जावेद खान, अरविंद सहनी, प्रखंड अध्यक्ष निषाद विकास संघ चेरिया बरियारपुर विधानसभा प्रभारी उत्तम सहनी, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ मंत्री अशोक सहनी,बबलू कुमार सहनी,समेत दर्जनों वीआईपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button