डा० सलील बने भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर

डा० सलील बने भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर जे टी न्यूज, खगड़िया: जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता सह बिहार भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जसवाल के द्वारा डा० सलील कुमार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाये जाने पर खगड़िया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, मानसी मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या, अनुसुचित जाति भाजपा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू पासवान, मानसी मंडल पुर्व अध्यक्ष राजाराम सिंह, गोपाल सिंह, प्रेमजीत प्रजापति, जितेंद्र यादव,प्रो० अरविंद सिंह, जिला मिडिया प्रवक्ता मनीष सिंह,वन्दना भारती, सहित सैकड़ों जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जसवाल, एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति अभार जताया ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की डा० सलील को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने पर खगड़िया भाजापा पार्टी में मजबुती मिलेगी। इधर डा० सलील कुमार ने बताया की पार्टी के शीर्ष नेता एवं बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा० दिलीप जसवाल एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जो स्थान ओर जिम्मेदारी दी है, ईमानदारी के साथ खड़ा उतरुगां ओर पार्टी को तन मन से मजबुती प्रदान करुगां। डा० सलील ने कहा देश ओर दुनिया में हमारे प्रधान मंत्री मोदी जी का डंका बज रहा है। डा० सलील ने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ ओर सबका विकास चाहती है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व एवं बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार में गरीबों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा की जो काम 75 वर्षों में राजद, कांग्रेस नहीं कर सकी मोदी जी की सरकार ने विकास के पथ पर अग्रसर करते हुए बिहार को आगे वढ़ाने का काम कर रहे है। डा० सलील ने कहा की पहले भी पार्टी के सिपाही बनकर काम कर रहे थे, ओर आगे भी पार्टी के सिपाही बनकर काम करुगां। डा० सलील को खगड़िया विधानसभा में अगामी विधानसभा में प्रत्याशी होने की बात पुछा तो उन्होंने कहा खगड़िया के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान पर कभी भी ठेस नहीं आने दुगां,पार्टी का जो भी फैसला एवं निर्णय होगा हमें सर्वमान्य होगा।

Related Articles

Back to top button