तेज रफ्तार वाहन ने ली दो की जान, होली हुई बेरंग, घर में मातम…।

जेटी न्यूज़- बिट्टू कुमार।

भागलपुर

जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत बुद्धुचक थाना अंतर्गत किशनदास पुर पंचायत निवासी राजेश शर्मा और धनंजय शर्मा

जोकि शिवनारायणपुर बाजार से घर की ओर अपने मोटरसाइकिल जे.एच.18डी. 5111 से जा रहे थे उसी दरम्यान किशनदास पुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार मारुति गाड़ी ने जोर से मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दिया।

मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोनों को मायागंज अस्पताल में एडमिट किया गया जहाँ इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मारुति ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button