आरक्षण की दिशा एवं दशा विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया

आरक्षण की दिशा एवं दशा विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया जे टी न्यूज़, जयनगर : स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन जयनगर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक विचार मंच के तत्वाधान मे वर्तमान परिपेक्ष्य में आरक्षण की दिशा एवं दशा विषय पर एक चर्चा परिचर्चा(सेमिनार) का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता व मंच संचालन चक्रवर्ती सम्राट अशोक विचार मंच के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जनाब अली अशरफ फातमी, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक सीताराम यादव, नेगवीरा शिक्षण संस्थान के निदेशक राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, जे एन यू के छात्र नेता जयंत जिज्ञासु ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में चक्रवर्ती सम्राट अशोक विचार मंच के इंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, धनुषलाल महतो, वीरेंद्र कुमार मंडल, रामचंद्र मंडल, सुरेंद्र ठाकुर, सुर्य नारायण यादव, सुशील कुमार सिंह, रविंद्र सिंह इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम अपराह्न 1 बजे से शुरू होकर संध्या 8 बजे समाप्त हुआ। परिचर्चा में संविधान, मंडल कमीशन, कर्पूरी फार्मूला एवं वर्तमान में आरक्षण।की दिशा पर चर्चा किया गए। हॉल पूर्णतः भरा हुआ था

Related Articles

Back to top button