भवन का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक का हुआ विरोध


जे०टी०न्यूज़
दरभंगा:- जिले के जाले विधानसभा विधायक जीवेश कुमार का बुधवार को सिंहवाड़ा चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय में भवन का उद्घाटन करने आये विधायक जीवेश कुमार का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। विधायक के आने की जैसे ही
खबर लगी लोग एकजुट होकर विरोध करने लगे। वही सिंहवाड़ा मंडल अध्य्क्ष शिवशंकर साह इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

उन्होंने कहा कि जितना काम विधायक जीवेश कुमार द्वारा जाले विधानसभा में किया गया है। अब तक किसी भी विधायक ने इतना विकास का काम नही किया है। विपक्षी लोगो को गुमराह कर रहे है। कि उनकी लोकप्रियता कम हो पर ये बात विधानसभा के लोग भली भांति जानते है। कि किस प्रतिनिधि ने 5 वर्षो में कितना विकास का काम किया है। विधायक द्वारा हरेक वर्ष अपने काम काज ला लेखा जोखा जनता के समक्ष रखते है। विरोधी उनके विकासस कार्यो से बौखला विधायक के प्रति जनता को भड़काने का काम कर रहे है। जिन्हें चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button