विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को ले बैठक आयोजित

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को ले बैठक आयोजित जे टी न्यूज, बिहारीगंज/ मधेपुरा ( गुलजार):
बिहारीगंज वाणिज्य समिति धर्मशाला में गुरुवार को एनडीए की बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार झा ने की। श्री झा ने कहा कि
25 अगस्त को बिहारीगंज हाई स्कूल मैदान पर आयोजित होने वाली बिहारीगंज विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को सफल बनाने को लेकर जिला से आए वरीय नेता द्वारा
विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बारी- बारी से सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी बात रखी। जिसमें अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देनी सुनिश्चित की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहारीगंज विधानसभा सहित मधेपुरा जिले के सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करने की जरूरत है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए सरकार में विकासात्मक कार्य की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मौके पर जिला संगठन प्रभारी अशोक कुमार बादल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, विधानसभा प्रभारी अक्षय कुमार झा, मुकेश जैन ,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा रविशंकर पिंटू मेहता, महेश पटेल, वकील ऋषिदेव, सुधीर भगत, राजीव झा ,महादेव चौधरी ,पंकज कुमार ठाकुर , पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, ललन यादव ,प्रदीप कुमार मंडल, सुरेंद्र यादव ,प्रखंड अध्यक्ष जदयू अमोद कुमार मेहता, इमरान आलम, कुलकुल सिंह,रधुवश प्रसाद सिंह,टोली जयसवाल, मनू ठाकुर अन्य कार्यकर्ताओं मोजूद थे।

Related Articles

Back to top button