बनते ही टूटने लगी करोडो की लागत से बनी सड़कें
बनते ही टूटने लगी करोडो की लागत से बनी सड़कें
अभियंता एवं संवेदक की सांठगांठ से की जा रही करोड़ों की सरकारी राशि का बंदरबांट – विष्णुदेव सिंह यादव
जे टी न्यूज,मधुबनी :

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में आरईओ बेनीपट्टी के द्वारा अधिकांश सड़क निर्माण में घटिया निर्माण कार्य कर घोर अनियमितता बरती जा रही हैं। संवेदक के द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं करवा कर घटिया स्तर का कार्य करवा रहें है जिस कारण सड़क छः महीना भी नहीं टिक सकती है। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है कि बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में आरईओ बेनीपट्टी के द्वारा बनाए गए अधिकांश सड़क में घटिया स्तर का सामग्री लगाया हैं। ऐसे में इस निर्माण कार्य की जांच कराना बेहद जरूरी हैं। आरईओ बेनीपट्टी के द्वारा वर्तमान में भैरवा से नरसाम तक जारी प्राक्कलन के अनुसार सड़क निर्माण नहीं कर घटिया स्तर का कार्य करवाया जा रहा है। एक भी जगह प्राक्कलन बोर्ड नहीं लगा है। वहीं कठेला कब्रिस्तान के समीप मात्र एक इंच मेटल से ही ढलाई किए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किए गए विरोध के बाद संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य एक दिन बंद रखा। लेकिन संवेदक ने ग्रामीणों को डरा धमका कर अपने दबंगई से फिर प्राक्कलन की अनदेखी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जिससे स्थानीय ग्रामीणों के बीच रोष व्याप्त है ।

इसी प्रकार परसौनी से इटहर गांव तक निर्माण कराए गए सड़क परसौनी हाई स्कूल के उतर एक महीना के अंतराल में ही सड़क जर्जर हो गया है जिससे सड़क के गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठ रहा है । पतौना से नूरचक गांव तक आरईओ के द्वारा घटिया स्तर का सड़क बनाया गया है। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि विभागीय अभियंता एवं संवेदक के सांठगांठ से प्रखंड क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण करवा कर सरकारी राशि का लूटखसोट किया गया है जिसकी जांच भी कराने की मांग डीएम से की गई है ।



