उत्साह के वातावरण में पूरे जिले में मनाया गया 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

उत्साह के वातावरण में पूरे जिले में मनाया गया 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जे टी न्यूज, मधुबनी (प्रो अरुण कुमार) : हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाये रखेगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निर्भीक

होकर,धर्म,वर्ग,जाती,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

उक्त शपथ डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के उद्घाटन के उपरांत उपस्थित सभी नव मतदाता एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मियों को दिलाई।

उन्होंने कहा की सबकी भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने एक-एक वोट के महत्व को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि विवेकपूर्ण मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा।लोकतंत्र में समझदारीपूर्ण भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इसके पूर्व उपनिर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया गया,

साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्य पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला गया। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने भी वोट के महत्व के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2024 के अवसर कई बी0एल0ओ0 को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर सम्मानित भी किया।

01. 31-हरलाखी , श्री राम नरेश यादव, शिक्षक

02. 32-बेनीपट्टी, मो0 सालिम, शिक्षक

03. 33-खजौली, श्री सुनिल राम, शिक्षक

04. 34-बाबूबरही, मो0 मुमताज, शिक्षा सेवक

05. 35-बिस्फी, श्री संजय कुमार भारती, शिक्षक

06. 36-मधुबनी, श्री दिपक कुमार , टोला सेवक

07. 37-राजनगर, श्री विजय पासवान, शिक्षक

08. 38-झंझारपुर, श्री शिव नारायण गुप्ता, शिक्षक

09. 39-फुलपरास, मो0 इम्तियाज अहमद, शिक्षक

 

10. 40-लौकहा, श्री हरिनारायण मंडल, शिक्षक।। उक्त कार्यक्रम में डीडीसी विशाल राज, एडीएम नरेश झा,नगर आयुक्त अनिल चौधरी,

डीपीआरओ परिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सहित सभी पदाधिकारी,कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button