नारायण मेडिकल कॉलेज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर हुई तैयारी बैठक

नारायण मेडिकल कॉलेज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर हुई तैयारी बैठक


जे टी न्यूज
सासाराम (रोहतास) भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक विशाल सभा गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय के विशाल सभागार में 10 जून को आयोजित है। जिसकी तैयारी एवं समीक्षा बैठक रोहतास एवं औरंगाबाद जिला के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह काराकाट लोकसभा प्रभारी एवं नारायण मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने विस्तार से विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह एवं महाजनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों के रुपरेखा की विस्तृत जानकारी दी एवं पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष समय के सुनिश्चित प्रबंधन के विषय को रखा, जिसमें समय के संतुलित सामंजस्य बनाने की अपील की। ठीक दोपहर 01 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा को जी.एन.एस.यू. के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने बैठक में दी।उन्होने कहा की कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधान पार्षद, पूर्व विधायक समेत पार्टी के कार्यकर्त्ता समेत अधिक संख्या में आम जनता भाग लेगी। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, काराकाट लोकसभा प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव, प्रदेश मंत्री अजय यादव, जिलाप्रभारी जितेंद्र पांडेय, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,विधानपार्षद संतोष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, अरुण पांडेय, प्रमोद कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी ई.पुलकित सिंह, जिला मंत्री रेशमा पटेल, सुनीता गुप्ता, रामायण पासवान, अभिषेक तिवारी, नवीनचंद्र शाह, बबल कश्यप, रोहित राज, आरती गुप्ता, मनीष सिंह, सनीदेवल चंद्रवंशी आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button