अपराधी शातिर क्यों न हो पुलिस जल्द ढूंढ कर सजा दिलायेगी:इशरत प्रवीण  

अपराधी शातिर क्यों न हो पुलिस जल्द ढूंढ कर सजा दिलायेगी:इशरत प्रवीण  

जे टी न्यूज, कटिहार: राष्ट्रीय जनता दल कटिहार का का एक शिष्ट मंडल राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण के नेतृत्व में फलका प्रमुख दीप शिखा सिंह, मृतक मिट्ठू कुमार एवं जरलाही के मृतक मुनीलाल यादव के घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। ज्ञात हो कि,प्रमुख पति कंचन मंडल एवं उनके स्टाफ मिट्ठू कुमार की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी।

वहीं आज सुबह शौच जाने के क्रम में अपराधियों ने जरलाही गांव के मुनीलाल यादव की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो पुलिस जल्द ढूंढ कर करी से करी सजा दिलाने का काम करेगी।

 

इस मौके पर सुदामा सिंह, अंजना देवी,भोला पासवान, मनोहर यादव,कुन्दन यादव, अख्तर आलम बब्लू, अजहर शेख,वाहिद अंसारी, मो.जुबेर अनिसुर रहमान, केशव, मो.इशतियाक सहित कई साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button