बेनीपट्टी थाना के शिवनगर गांव के समीप एक युवती का शव बरामद

जेटी न्यूज मधुबनी

बेनीपट्टी गत 25 मार्च को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शिवनगर में मिले युवती के शव का शिनाख्त हो गया है। मृत युवती की पहचान पुपरी थाना के बछारपुर गांव के राजेन्द्र मंडल की पुत्री शीला कुमारी (21) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि 24 मार्च की सुबह उनकी लड़की जीविका के बैठक में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसके मोबाइल पर भी फोन करने का प्रयास किया गया। लेकिन, संपर्क नहीं हो सका। परिजन ने बताया कि गत पांच अप्रैल को अज्ञात शव मिलने की खबर देख कर मृतका की पहचान उसके कपड़ो से की।

परिजनों ने भी दुष्कर्म कर हत्या किये जाने की संभावना व्यक्त की है। बता दे कि गुरुवार की सुबह मृतका के परिजन थाना पहुँच कर पुलिस को लड़की के संबंध में जानकारी दी। उधर, लड़की के शव के शिनाख्त होते ही बेनीपट्टी पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार राकेश कुमार रंजन ने बताया कि शव मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी। पुलिस को अब कांड के उद्भेदन में काफी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button