टीएलएम मेले का हुआ आयोजन जे टी न्यूज, मधुबनी:
टीएलएम मेले का हुआ आयोजन
जे टी न्यूज, मधुबनी:

सर्व शिक्षा अभियान मधुबनी के निर्देशानुसार प्रत्येक संकुल पर टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। मध्यविद्यालय महथा संकुल से सम्बद्ध सभी विद्यालय ने टीएलएम के साथ भाग लिया।
प्रदर्शन का मूल्यांकन विज्ञान शिक्षक प्रेमनाथ गोसाई व सी आरसी अशोक कुमार ने किया। टीएलएम प्रदर्शन में उत्कृष्ट मध्यविद्यालय महथा के छात्र व शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम को प्रथम स्थान मिला। अब मध्यविद्यालय महथा के प्रदर्शन को बीआरसी में प्रदर्शित किया जाएगा। मौके पर कैलाश प्रसाद सिंह, प्रदीप यादव, महेश राम, जीबछ कामत, मो. मोतुउर्र रहमान, भोगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

