संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बसंत कला महोत्सव का आयोजन

संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बसंत कला महोत्सव का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर,बीरसिंहपुर:

संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बीरसिंहपुर में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में दिनांक 10 फ़रवरी 2026 को बसंत कला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु- शिक्षकों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा भारतीय ज्ञान परम्परा सहित भारतीय कला एवं अपनी महान संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. प्रतिभा राय द्वारा प्रस्तुत की गई। महोत्सव के दौरान शिव स्तोत्रम नृत्य, सरस्वती वंदना, समूह गीत, समूह नृत्य, एकल गीत एवं एकल नृत्य जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें प्रशिक्षुओं ने अपनी सृजनात्मक क्षमता और कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

बसंत ऋतु की छटा को दर्शाते हुए होली मिक्स गीत एवं नृत्य ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त सहायक प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। डॉ. अमित कुमार पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। यह आयोजन शैक्षिक वातावरण में सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button