पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का मिले दर्जा – सबा अफरीन

पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का मिले दर्जा – सबा अफरीन

जे टी न्यूज, पटना: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को ले कर आइसा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।कैंपसों को जातीय एवं
लैंगिक भेदभाव से मुक्त करने, फीस वृद्धि पर रोक लगाने, सशक्त जेंडर सेल का निर्माण, महिला सुरक्षा, वंचित वर्गों एवं महिलाओं के लिए होस्टल का निर्माण इत्यादि एजेंडे पर आइसा चुनाव लड़ रहा है। आइसा लगातार पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मान्यता के लिए संघर्षरत है। वार्ता को आइसा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सबा अफरीन,उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विवेक कुमार, महासचिव पद के प्रत्याशी अदिति सिंह ने संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आइसा के राष्ट्रीय नेता और पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष धनंजय ने संबोधित किया।

*अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सबा अफरीन* ने कहा कि कैंपस में हम लगातार लड़ते रहे हैं। आइसा सामाजिक न्याय एवं लैंगिक न्याय के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा है। हमारी जीत कैंपस में जेंडर सेल को सक्रिय करेगा। कैंपस को बेहतर बनाएगा।

*महासचिव पद की प्रत्याशी अदिति सिंह* ने कहा कि स्पोर्ट्स के पर्याप्त उपकरण नहीं हैं। नई शिक्षा नीति ने कैंपसों में फीस वृद्धि कर दिया है। शिक्षा–रोजगार पर संकट है।आइसा इस छात्र संघ चुनाव में कैंपस के सवालों के साथ साथ शिक्षा रोजगार के तमाम सवालों पर लड़ रहा है।

 

l

*उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विवेक कुमार* ने कहा कि हमारी जीत कैंपस को बेहतर बनाएगा। सेंट्रल लाइब्रेरी 24×7 खुले,सभी कॉलेजों में कैंटीन की व्यवस्था हो। शिक्षकों – कर्मचारियों के सभी पदों को भरा जाए। नई किताबों को उपलब्ध करवाया जाए।

धनंजय ने संबोधित करते हुए कहा कि पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के प्रतिनिधि ने छात्रों के सवाल पर चुप्पी साध रखी थी। वहीं दूसरी तरफ आइसा बिहार में लगातार फीस वृद्धि के खिलाफ तथा नीट छात्रा की हत्या बलात्कार से लेकर बिहार भर में बढ़ते यौन हमले के खिलाफ मजबूती से संघर्ष में रहा है। आरक्षण और सामाजिक न्याय पर हो रहे हमले के खिलाफ लड़ा है। पटना विश्वविद्यालय में जेएनयू की तरफ छात्रों के लिए संघर्ष करने वाला छात्र संघ की जरूरत है और AISA की जीत इसको सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Back to top button