थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से इंद्रजीत गुप्ता की शिष्टाचार मुलाकात नये थानाध्यक्ष को पुष्पहार व अंग वस्त्रव से किया सम्मानित





थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से इंद्रजीत गुप्ता की शिष्टाचार मुलाकात

नये थानाध्यक्ष को पुष्पहार व अंग वस्त्रव से किया सम्मानित

करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर में नये थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से इंद्रजीत गुप्ता की शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान समाजसेवी इंद्रजीत गुप्ता ने थानाअध्यक्ष को पुष्पहार व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कहा कि करगहर थाना में नवनियुक्त ऊर्जावान कर्तव्यनिष्ठ थानाध्यक्ष के पदस्थापन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके नेतृत्व में बेहतर सिस्टम निष्पक्ष कार्यवाही क्षेत्र में अमन चैन को लेकर आशा कि नई किरण जगी है।

वही व्यवसायियों कि सुरक्षा एवं जनहित के कार्य मे तेजी से आगे बढ़ेंने एवं पारदर्शी कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि आपकी इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल की कामना करता हूं। वही करगहर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि कानून के नजरों में सबका मान सम्मान बराबर है। कानून के साथ यदि कोई खिलवाड़ करेगा तो कहीं भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हम कानून के रखवाले जरूर है। अपने कर्तव्यों का पालन हर हाल में करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button