सीपीआईएम खगड़िया द्वारा मई दिवस मनाया गया
सीपीआईएम खगड़िया द्वारा मई दिवस मनाया गया

जे टी न्यूज, खगड़िया: मजदूर दिवस के अवसर पर सीपीआईएम खगड़िया द्वारा जिला कार्यालय सहित जिला के विभिन्न भागों में परंपरागत तरीके से मई दिवस मनाया गया।सीपीआईएम जिला कार्यालय पर सुबह 9 बजे पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता जमा हुए।सबसे पहले पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार ने गगनभेदी नारों के बीच लाल झंडा फहराया।बाद में संजय कुमार,जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद महतों,जिला सचिवमंडल सदस्य रामविनय सिंह,नीतू देवी,जिला कमिटी सदस्य संजीव कुमार,मंजू देवी,अनिल वर्मा और मंजीत कुमार सहित सभी ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर अमेरिका के शिकागो शहर में 1886 के हजारों शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दिया और उन्हें याद किया।* आज तड़के खगड़िया प्रखंड अंतर्गत मारर में मई दिवस पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी किया।बाद में ब्रांच कार्यालय के जमीन पर कामरेड विजय कुमार सिंह के हाथों झंडोत्तोल सम्पन्न कर शहीदों को याद किया,जिसका नेतृत्व पार्टी जिला सचिवमंडल सदस्य शिवजी महतों,जिला कमिटी सदस्य अजहर अंजुम,मीरा देवी,अमरेन्द्र कुमार पार्टी लोकल कमिटी सदस्य जवाहर सिंह,महेश सिंह ने किया।मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता मोo जुल्फकार ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दिया और उन्हें याद किया।* खगड़िया प्रखंड के तेताराबाद चंदपुरा में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने मई दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया।झंडोत्तोलन फूलेंद्र कुमार ने किया।बाद में शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर सभी साथियों ने शहीद मजदूरों को नमन करते हुए याद किया।

मौके पर जिला कमिटी सदस्य श्रवण साह,उमेश चौरसिया,अमरजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी * बेलदौर पार्टी कार्यालय पर मई दिवस के अवसर पर पार्टी जिला सचिवमंडल सदस्य विनय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।शहीद बेदी पर जिला सचिवमंडल सदस्य अमरेश कुमार,जिला कमिटी सदस्य अमीर कुमार,तेजनारायण गुप्ता,लालो शर्मा,सुरेश पंडित,महेश्वर सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं और समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।* मानसी के अमनी पार्टी कार्यालय पर मई दिवस पर झंडोत्तोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह के हाथों सम्पन्न हुआ,जबकि शाहिद बेदी पर कार्यकारी लोकल सचिव मुरारी सिंह,ओंकार सिंह, जवाहर सिंह,भागीरथी ठाकुर,नित्यानंद सिंह सहित कई स्थानीय नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।* परबत्ता पार्टी कार्यालय पर एल सी सचिव नवीन चौधरी ने मई दिवस पर लाल झंडा फहराया।मौके पर मौजूद सीपीआईएम खगड़िया के वरिष्ठ नेता जिला सचिवमंडल सदस्य हरेराम चौधरी,सुनील कुमार मंडल,जिला कमिटी सदस्य ओमप्रकाश सिंह,जमादार शर्मा,लोकल कमिटी सदस्य सुबोध कुणाल,रामचरित्र शर्मा,भाषो मंडल सहित कई नेताओं ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और शहीद मजदूरों को याद किया।*

परबत्ता प्रखंड के सलारपुर में मई दिवस पर सीपीआईएम जिला कमिटी सदस्य सुरेश यादव ने लाल झंडा फहराया।बाद में शहीद बेदी पर उपस्थित साथियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शहीद मजदूरों को याद किया।मौके पर सीपीआईएम के पूर्व जिला नेता वर्तमान जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने भी अपनी उपस्थिति देकर मजदूरों के प्रति अपनी एकता का इजहार किया।* अलौली प्रखंड के मेघौना स्मारक चौक पर सीपीआईएम ने मई दिवस के अवसर पर लाल झंडा फहराया और शहीदों के सम्मान में नारेबाजी किया।झंडोत्तोलन जिला सचिवमंडल सदस्य सुरेन्द्र पासवान ने किया,बाद में पार्टी एल सी सचिव अमर कुमार यादव,लोकल कमिटी सदस्य रणजीत कुमार यादव,नवनीत यादव और रामप्रवेश ठाकुर सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीद मजदूरों को याद किया।* अलौली प्रखंड के चातर में पार्टी जिला सचिवमंडल सदस्य रामविनय सिंह के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कर शहीद बेदी पर कई साथियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।* गोगरी प्रखंड के जमालपुर में मई दिवस के अवसर पर जिला सचिवमंडल सदस्य सच्चिदानंद सिंह,जिला कमिटी सदस्य बीरेंद्र यादव एवं भीम साह के नेतृत्व में प्रभावशाली जुलूस निकाला गया।जुलूस समाप्ति के बाद दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं ने लाल झंडा फहराया और शहीद मजदूरों को नमन करते हुए याद किया।




