जदयू नेताओं ने सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती मनाया
स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाषचंद्र की योगदान अविस्मरणीय: बबलू मंडल
जदयू नेताओं ने सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती मनाया
स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाषचंद्र की योगदान अविस्मरणीय: बबलू मंडल
जे टी न्यूज, खगड़िया: शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती समारोह मनायी गई। मौके पर उपस्थित जदयू नेताओं के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं नमन किया गया। मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने नेताजी की जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा की स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अविस्मरणीय योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने जो अपना पराक्रम दिखाए थे, वह आज भी प्रासंगिक है। सुभाष जी जीवित रहे या विमान दुर्घटना का शिकार हुए यह तो काल के गर्भ में है। लेकिन भारत माता की सेवा में जो उन्होंने योगदान दिए, वह कतई नहीं बुलाया जा सकता है। उनका विचार था कि भारत ब्रिटिश साम्राज्यवाद से मुक्त हो भारतीय समाज में व्याप्त जातिवाद, धर्मांधता और असमानता को समाप्त कर एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो। भारत आत्मनिर्भर राष्ट्र बने। आज उनके उद्देश्यों व सपनों को वर्तमान एनडीए की राज्य एवं केन्द्र सरकार के द्वारा पूरा किया जा रहा है।हमारा देश प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर है।
वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना से समृद्ध अद्भुत पराक्रमी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों की चाकरी करने को नाकारते हुए भारत माता की सेवा साधना का मार्ग अंगीकार किया। वे न केवल भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेता थे, बल्कि अपनी संघर्षशिलता के बदौलत दुनिया भर में प्रेरणा के स्रोत बने। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने न केवल भारतीय स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए, बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में उभरे जिन्होंने अपनी नीतियों, साहस और समर्पण से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की। आज सशक्त, मजबूत, उन्नत, विकसित भारत के निर्माण के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताएं मार्गों का अनुकरण कर चलने की जरूरत है। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष सिद्धांत कुमार उर्फ छोटू सिंह, नरेश कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर ने भी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत के महान सपूत बताया।