मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनी मन फैक्ट्री का सफल उद्‌भेदन सचालक गिरफ्तार

मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनी मन फैक्ट्री का सफल उद्‌भेदन सचालक गिरफ्तार


जे टी न्यूज़, खगड़िया : आगामी लोकसमा आम चुनाव-2024 एवं होली पर्व की शांतिपूर्ण माहौल में सपत्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के दिशा-निर्देश के अनुसार मोरकाही थाना एवं CAPF की टीम मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एरिया डोमिनेशन एवं विशेष छापामारी अभियान हेतु भ्रमणशील थी। इसी क्रम में रात्रि करीब 02:00 बजे मोरकाही थाना पुलिस को गुप्त सूषना मिली कि अभिनंदन मंडल पे०-स्व० परमेश्वर मंडल सा०-बलौर, थाना-मोरकाही, जिला-खगड़िया अपने घर में अवैध हथियार का निर्माण कर रहे है। वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मोरकाही थाना पुलिस एवं विशेष छापामारी अभियान में शामिल CAPF की टीम उक्त बताये स्थान पर पहुंची जहाँ पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति मागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से अपने अभिरक्षा में लेते हुए नाम-पत्ता का सत्यापन किया गया। सत्यापन के क्रम में अभिरक्षा में लिए गये व्यक्ति ने अपना नाम अभिनंदन मंडल पे०-स्वाः परमेश्वर मंडल, सा०-बलौर, थाना-भीरकाही जिला-खगडिया बताया। तत्पश्चात घर का विधिवत तलाशी लेते हुए घर में बने सीढ़ी के नीचे से हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामधियों को विधिवत जब्त किया गया। तत्पश्चात अभिरक्षा में लिए गए उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर जब्त सामग्रियों के साथ थाना लाया गया। कांड दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के संबंध में मोरकाही माना कांड सं0-40/24, दि०-27.03.2024, धारा-25(1-एए)/26 (1) (4) दर्ज किया गया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम:- 01 पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, विजय सहनी, मोरकाही थाना।
02. पु०अ०नि० रामपुकार पासवान, मोरकाही थाना। 03. CAPF के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल

Related Articles

Back to top button