सोनाली ने अपने दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध किया कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती –

सोनाली ने अपने दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध किया कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती – ईश्वर मंडल

आईएएस परीक्षा में 89वीं रैंक क्रैक करने वाली सोनाली झा को विधायक ईश्वर मंडल ने किया सम्मानित

 

जे टी न्यूज, मधुबनी : दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत दुलारपुर गांव निवासी जगदीश झा की पुत्री सोनाली झा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2026 में 89वीं रैंक प्राप्त कर पूरे देश में मिथिला को एकबार फिर से गौरवान्वित की हैं। सफलता की खबर सुनते ही विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने यह बातें विज्ञप्ति जारी कर कही हैं। विधायक ईश्वर मंडल ने सोनाली झा के पैतृक आवास दुलारपुर स्थित मुलाकात कर उन्हें बधाई देते राष्ट्र ओर समाज हित में कार्य करने का अनुरोध भी किया। इस दौरान विधायक ईश्वर मंडल ने सोनाली झा को मिथिला की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक ‘पाग और अंगवस्त्र’ भेंट कर अभिनंदन करते हुए कहा कि सोनाली की यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि संपूर्ण मिथिलांचल और बिहार के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि सोनाली ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश की सर्वोच्च सेवा आई ए एस के लिए चयनित होना गौरवपूर्ण है। सोनाली की यह उपलब्धि हमारी आने वाली पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”

इस मुलाकात के दौरान सोनाली के पिताजी जगदीश झा, चाचाजी सदा नन्द झा समस्त परिजन और क्षेत्र के रवि प्रकाश झा, राजीव चौधरी, शम्भु चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, आनन्द चौधरी, विनय कुमार चौधरी, पवन कुमार चौधरी,गंगा नाथ चौधरी, परमानंद झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button