एम के ई वी स्कूटी शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटी लोगों के लिए वरदान : रामबाबू प्रसाद यादव

एम के ई वी स्कूटी शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटी लोगों के लिए वरदान : रामबाबू प्रसाद यादव

जे टी न्यूज, रक्सौल पूर्वी चंपारण :
आदापुर प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर चौक स्थित एम के ई वी
स्कूटी शोरूम का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि रामबाबू प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि मृणाल किशोर, भाजपा नेता नितेश पटेल, एजेंसी से जुड़े गणमान्य अतिथियों तथा आगंतुकों की उपस्थिति में फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजद नेता रामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटी न केवल लोगों के दैनिक खर्च को कम करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने एम के ई वी
की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शोरूम क्षेत्र के लोगों को आधुनिक, किफायती और भरोसेमंद परिवहन का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।

कांग्रेस नेता मृणाल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता उपयोग देश को स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे शोरूम खुलने से लोगों को नई तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

भाजपा नेता नितेश पटेल ने कहा कि बदलते समय के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कम खर्च, बेहतर माइलेज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी आम लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने शोरूम की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने भी शोरूम खुलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब आदापुर और आसपास के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने और सर्विस जैसी सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम के अंत में एम के ई वी के प्रोपराइटर मोहम्मद मुस्ताक आलम ने सभी अतिथियों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम बेहतर सेवा और ग्राहकों के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे समारोह का माहौल उत्साह, उमंग और शुभकामनाओं से सराबोर रहा।

Related Articles

Back to top button