जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
देशी कट्टा, 5 कारतूस एवं 1 खोखा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
जे टी न्यूज,मधुबनी
लौकही थाना को समय करीब सूचना प्राप्त हुई कि लौकही थाना अंतर्गत ग्राम कुंडीवन में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद में नरेश यादव एवं रामचंद्र यादव के बीच खेत में धान बोने को लेकर पुनः झगड़ा झंझट हुआ है एवं रामचंद्र यादव के पक्ष से राजू यादव द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग की गई है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार घटना की सत्यता की जांच हेतु लौकही थाना की पुलिस टीम तुरंत ग्राम कुंडीवन स्थित विवादित जमीन के पास पहुँची तो पुलिस बल को देखकर वहाँ मौजूद 2 व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तत्परता से पकड़ लिया गया। विधिवत तलाशी के दौरान राजू यादव के कमर से एक देशी कट्टा एवं पैकेट से 05 जिंदा कारतूस तथा रामचंद्र यादव के पास से एक खोखा बरामद हुआ। बरामद सभी सामान को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार युवक को थाना लाया गया। इस संबंध में लौकही थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार अभियुक्त राजू यादव, पे०- स्व० संतलाल यादव, सा०- कुंडीवन, थाना- लौकही, जिला मधुबनी एवं
रामचंद्र यादव, पे०- स्व० महजी यादव, सा०- कुंडीवन, थाना- लौकही, जिला- मधुबनी बताये जा रहे हैं.

