प्रशिक्षण के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ग्राम रक्षा दल के सदस्य वर्षों से मानदेय नहीं मिलने पर जताई नाराज़गी

प्रशिक्षण के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ग्राम रक्षा दल के सदस्य

वर्षों से मानदेय नहीं मिलने पर जताई नाराज़गी

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)करगहर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।
प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न प्रखंडों में ग्राम रक्षा दल का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए सचिव वसीम अहमद की ओर से प्रशिक्षण संबंधी पत्र प्राप्त हुआ था। जिसके आधार पर सभी सदस्य प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से ग्राम रक्षा दल के सदस्य के रूप में कार्यरत होने के बावजूद अब तक नियमित मानदेय,भत्ता एवं अन्य सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। उनका कहना था कि ग्राम रक्षा दल के सदस्य समय-समय पर स्थानीय प्रशासन के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने,आपदा की स्थिति में सहयोग,भीड़ नियंत्रण,सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। अब्दुल जब्बार ने कहा कि प्रशिक्षण मिलने से ग्राम रक्षा दल के सदस्य और अधिक दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को नियमित प्रशिक्षण के साथ-साथ मानदेय, भत्ता एवं अन्य सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनका मनोबल बढ़े और वे बेहतर तरीके से जनसेवा कर सकें। मौके पर नजमा खातून,सरोजा देवी,चमेली देवी,पुष्पा देवी,काजल कुमारी,रेखा देवी,प्रेमलता देवी,दीना पासवान,अरुण कुमार राम,दीपक कुमार, महेंद्र पासवान,राजू शाह,लियाकत अंसारी,ललन राम,जहांगीर अंसारी, सुजीत कुमार सिंह,कलेंदर राम,सगीर अंसारी,सुरेश राम, श्री भगवान राम, सलामुद्दीन,नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे।
ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण के बाद सरकार उनकी लंबित मांगों पर भी गंभीरता से विचार करेगी और वर्षों से लंबित मानदेय एवं अन्य सुविधाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button