महिला स्वयं सहायता समूह कार्यशाला का आयोजन

जे टी न्यूज, महिला स्वयं सहायता समूह कार्यशाला का आयोजन

सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी रोहतास द्वारा गुरुवार को शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान जिला कार्यशाला द्वारा जिला कार्यालय सासाराम में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने किया तथा संचालन जिला के उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अरुण पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी सह कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक श्रीमती निवेदिता सिंह की उपस्थिति में हुई। मुख्य अतिथि निवेदिता सिंह ने जीविका दिदियो को केंद्र के उपलब्धियो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संचालित सारी योजनाएं स्वयं सहायता समूह के महिलाओं पर आधारित है।

उन्होंने एक लाख का लोन बहुत ही कम ब्याज दर एक परसेंट के ब्याज दर पर स्वलंबी बनाने के लिए दिया जा रहा है। यहां उपस्थित जीविका दीदीयो ने हाथ उठाकर बताया कि सरकार से मिला लोन से लाभान्वित हो रही हूं। जिसके लिए उन सभी दिदियो ने प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत बधाई दिया।

 

जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि केंद्र की सारी योजनाओं में कोई ना कोई योजना हर घर में पहुंचाया गया है। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ने नरेंद्र पांडेय, गुंजन पांडेय, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

धन्यवाद ज्ञापन जिला के महामंत्री अशोक साह ने किया। वहीं मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, विवेक सिंह, सत्येंद्र सिंह, मंगलनंद पाठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीनानाथ राय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, इंद्रदेव कुशवाहा,

चंदन यादव, अरुण चौबे, भानु मिश्रा, छोटेलाल सोनी, सागर मंडल, महामंत्री दीपक चौबे, समाजसेवी नरेंद्र पांडेय, बृजनंदन कुशवाहा, संदीप सोनी, शिवनाथ चौधरी, पुतुल सोनी, उदय कुशवाहा, पीटर राम, जीविका के कुंती देवी, उत्तम देवी,

मीना देवी, मुन्ना शर्मा, राजू गुप्ता, रवि रंजन सिंह चेनारी, कामेश्वर यादव, मृत्युंजय शुक्ला, उमेश चौहान, पोपुल गुप्ता, कमलेश सिंह, बबन पाल, मनु यादव, कुमार संजय सिंह, श्रीभगवान सिंह, दिनेश साहू, नरेंद्र शिव, पप्पू कुमार, अविनाश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button