युवा राजद ने पूर्व विधायक के निधन पर शोकसभा का किया आयोजन

युवा राजद ने पूर्व विधायक के निधन पर शोकसभा का किया आयोजन

जे टी न्यूज़ , कोचस (रोहतास) : युवा राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कोचस के नेतृत्व में महात्मा गांधी परिसर में समाजवादी चिंतक पूर्व विधायक स्वर्गीय शिवपूजन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। शोकसभा की अध्यक्षता युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मुरारी ठाकुर ने की। वही शोक सभा के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। वही शोक सभा के दौरान युवा राजद के जिला महासचिव अरविंद यादव ने बताया कि वे इमानदारी के प्रतीक थे। उन्होने 1977 में दिनारा से पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वह रुके नहीं संघर्ष करते रहे। वे हमेशा सच्चाई की राह पर चलते रहे। वे किसान की लड़ाई लड़ने वाले नेता थे। वे स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय नेता भी थे। वही शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मुरारी ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक के निधन से हमलोग काफी दुखी हैं। वे गरीब, दलित, शोषितों के नेता थे।1980 में अधिकार दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वही शोकसभा में मुख्य रूप से शिवपूजन सिंह यादव पूर्व प्रमुख, जगमोहन सिंह यादव पूर्व मुखिया, मृत्युंजय पाठक, प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय यादव, मुन्ना यादव, राजबली राम, बंटी यादव, पिंटू यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, खेदन नेता, दिलीप केसरी, मुन्ना पासवान, बजरंगी यादव, भुवनेश्वर पहलवान, विमलेश तिवारी, संजय यादव, उमाशंकर बैठा, सुशील यादव, श्रीभगवान सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। pallawi kumari

Related Articles

Back to top button