किसान एक बार फिर अंगड़ाई लेने को तैयार 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन

किसान एक बार फिर अंगड़ाई लेने को तैयार

10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन

जे टी न्यूज, नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कन्वेंशन के एस ऑडिटोरियम नई दिल्ली में संपन्न हुआ। कन्वेंशन की अध्यक्षमंडली के सदस्य तथा अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ .अशोक ढवले ने कहा कि आज किसान संकट से गुजर रहे हैं। छात्र नौजवान संकट से गुजर रहे हैं। देश के मजदूर भी संकट से गुजर रहे हैं। हमने 2020 में किसान विरोधी तीन काले कानून को वापस करने के लिए जो आंदोलन दिल्ली के सभी बॉर्डर पर छेड़ा था। वह 13 महीने का ऐतिहासिक आंदोलन के रूप में पूरी दुनिया में सामने आया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों कृषि विरोधी काले कानून को वापस लेना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर 37 दिनों तक चले कॉकरोच जनता पार्टी तथा छात्रों का आंदोलन उस ऐतिहासिक किसान आंदोलन से सीख लेकर संघर्ष में उतरा और दूसरी बार देश के तानाशाह जन विरोधी मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर जीत हासिल किया। उन्होंने सभी किसान संगठनों तथा कन्वेंशन में भाग लेने वाले किसानों का स्वागत किया तथा धन्यवाद दिया


कन्वेंशन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव बीजू कृष्णन ने कहा कि आज उस स्थिति में कन्वेंशन हो रहा है ।जब एक बार फिर देश के किसानों की जमीनों को छीनकर उन्हें गुलाम बनाने की नीयत से कॉर्पोरेट घरानों को जमीन देने की योजना के तहत मोदी सरकार काम कर रही है। भारत अमेरिका कृषि समझौता एफ टी ए देश के किसानों को कंगाल बनाने की योजना है।हमारे देश के किसानों को अमेरिका के किसानों से स्पर्धा कराने की योजना है ।हमारे कृषि उपज और अमेरिका के कृषि उपज के बीच स्पर्धा कराने की योजना है ।जबकि अमेरिका के किसानों को भारी अनुदान मिलता है और बिना किसी टैक्स के भारत में आकर वह अपने कृषि उपज को बेचेंगे। वही हमारे देश के किसान जिनके अनुदान लगातार छीने गए हैं और हमारे कृषि उपज अमेरिका में बेचने के लिए 18% टैक्स लगेंगे। इससे बचने के लिए हमारे पास संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है और वह आने वाला हमारा संघर्ष एक मजबूत और ऐतिहासिक संघर्ष साबित होगा।


कन्वेंशन को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष राणा ने संबोधित करते हुए एकजुटता जताई और आगे भी किसान आंदोलन से सीखने की बात दोहराई।
कन्वेंशन में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा सांसद अमराराम, इंद्रजीत सिंह, संयुक्त सचिव अवधेश कुमार, बादल सरोज, विनोद कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव, संजय कुमार, मनोज कुमार सुनील सहित भारी संख्या में किसान आये थे।कन्वेंशन हाल किसानों से खचाखच भरा हुआ था।

Related Articles

Back to top button