प्राचार्य ने किया श्रद्धापूर्वक झंडोत्तोल
मधुबनी

मधुबनी स्थित देवनारायण यादव काॅलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डाॅ. चन्द्रशेखर प्रसाद ने श्रद्धापूर्वक झंडोत्तोलन किया। शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी।
प्रधानाचार्य डाॅ. प्रसाद ने अमर शहीद व महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान की रक्षा करने की जवाबदेही हम सबकी है। हमारे संविधान में सबकी बेहतरी का रास्ता है। डाॅ. प्रसाद ने कहा कि काॅलेज व शैक्षिक समृद्घि के लिए सबों का सहयोग अपेक्षित है। बदलती शिक्षा पद्धति के अनुसार सिस्टम को अपडेट करने की जरूरत है। शिक्षकों ने भी कई सकारात्मक सुझाव दिए।
मौके पर प्रो. अरुण कुमार, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, डाॅ. कृष्ण कुमार, प्रो. सुरेश यादव, प्रो. विमल कुमार सिंह, प्रो. अखिलेश्वर यादव, प्रो. महेन्द्र यादव, प्रो. रामपरीक्षण यादव, मुन्ना कुमार, धर्मेन्द्र कुमार यादव, गंगाराम यादव, रामविलास राम, जीबछ यादव, राजकुमार यादव, महेन्द्र यादव समेत सभी कार्यरत कर्मी उपस्थित थे।


