पत्रकार पुत्र का 9वां जन्मदिन धूमधाम से मना बेटा जियो हजारों साल

पत्रकार पुत्र का 9वां जन्मदिन धूमधाम से मना बेटा जियो हजारों साल

जे टी न्यूज, खगड़िया: जिले के परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत के अररिया ग्राम निवासी और जेटी न्यूज संवाददाता *गीता कुमार यादव* के पुत्र *सचिन कुमार उर्फ युवराज* का 9वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर परिवारजनों ने केक काटकर सचिन का जन्मदिन मनाया गया। बताते चलें कि होनहार छात्र सचिन कुमार उर्फ युवराज अभी कक्षा तृतीय में पढ़ रहा है।

जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर परिवार वालों ने बड़ी खुशी के साथ उसकी दीर्घायु की कामना की एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर पत्रकार गीता कुमार यादव से जुड़े क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी पहुंचे और सचिन कुमार उर्फ युवराज को 9वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button