छठ घाट बन कर तैयार छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते हुए सूर्य) को दिया जाएगा अर्घ्य
छठ घाट बन कर तैयार छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते हुए सूर्य) को दिया जाएगा अर्घ्य

जे टी न्यूज, संगम विहार, दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार पूर्वांचल गली में दिल्ली सरकार और संगम विहार के विधायक चंदन कुमार चौधरी के सहयोग से छठ पूजा का आयोजन किया गया। छठ घाट के निर्माण में पूर्वांचल गली के समस्त सदस्यों ने उत्साह के साथ अपना सहयोग किया। छठ घाट की मनमोहक छटा देखते ही बनती है। चारों ओर वातावरण भक्तिमय है छठ गीतों से गुज़मान है। उक्त छठ घाट के आयोजक संजय कुमार ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है श्रद्धा और उल्लास व्याप्त है। उक्त मौके पर आयोजक संजय कुमार, धीरज कुमार, रिंकेश अग्रवाल, सरोज पांडे, राजेश, दीपक कुमार सहित समस्त सदस्य उपस्थित थे।

