केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर ने एक बार फिर से नया गौरव हासिल किया
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर ने एक बार फिर से नया गौरव हासिल किया
o
जे टी न्यूज़ , समस्तीपुर : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर ने एक बार फिर से नया गौरव हासिल किया है। आई आई आर एफ रैंकिंग 2024 में केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा को सातवां रैंक हासिल हुआ है। भारत में विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग संस्थानों, बिजनेस स्कूलों, डिजाईन संस्थानों तथा अन्य अकादमिक संस्थानो के लिए रैंकिंग प्रणाली को भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क(आई आई आर एफ रैंकिंग) कहा जाता है। बिहार के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी विश्वविद्यालय को इतना उच्च स्थान हासिल हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने इसकी सूचना मिलने पर हर्ष जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के प्रगति में सभी विश्वविद्यालय कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनायें दी और कहा कि इस उपलब्धि के हासिल होने से विश्वविद्यालय का आत्मविश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में जितना योगदान शीर्ष वैज्ञानिकों का है उतना ही योगदान सफाई कर्मचारियों का भी है। सब एकनिष्ठ होकर काम कर रहे हैं इसी का यह परिणाम है। उन्होंने कहा आने वाले वर्षों में हमें और बेहतर करना है ताकि हम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष के संस्थान में शामिल हो सकें।
निदेशक शिक्षा डा उमाकांत बेहरा ने कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ पी एस पांडेय के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। पिछले लगभग दो वर्ष में शिक्षा अनुसंधान और प्रसार की दिशा बदली गई है। शिक्षा को छात्र केंद्रित किया गया है जबकि अनुसंधान को किसान केंद्रित किया गया है। वैज्ञानिकों को अमेरिका इंग्लैंड सहित विभिन्न देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इस सबका परिणाम है कि विश्वविद्यालय को उच्च रैंकिंग हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि कुलपति डॉ पांडेय विश्वविद्यालय को नई दिशा दे रहे हैं और आने वाले समय में इसका फायदा सभी को नजर आयेगा। विश्वविद्यालय को उच्च रैंकिंग मिलने से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। कुलसचिव डा मृत्युंजय कुमार, निदेशक अनुसंधान डॉ ए के सिंह,डीन पीजीसीए डॉ मयंक राय, डीन बेसिक साइंस डॉ अमरेश चंद्रा तथा अन्य वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुलपति को शीर्ष रैंकिंग हासिल होने को लेकर बधाई दी।