*कोरोना से बचाव को लेकर का बैठक संपन्न*





 

जेटी न्यूज/ उदय राय पटोरी (समस्तीपुर )::- स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल मे कोरोना से बचाव को लेकर बीती देर शाम कोरोना के प्रारंभिक काल मे गठित प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स मे शामिल सभी स्वास्थ्यकर्मी, पदाधिकारी, एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक प्रमुख प्रियंका सुमन की अध्यक्षता मे संपन्न हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमिताभ रंजन ने कहा कि देश के साइंटिस्ट के अथक प्रयास से कोरोना वायरस के टीके बनाये गये हैं , जो देश के सभी नागरिको को सरल एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने का लक्ष्य बनाया गया हैं । साथ ही उक्त टीके को अभियान के माध्यम से समाज के सभी लोगो तक पहुंचाया जायेगा । उन्होने कहा कि अभियान के प्रथम चरण मे टीके के प्रयोग के रूप मे सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा । मौके पर बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार, डॉ. अभय कृष्ण, सीडीपीओ मधु प्रियदर्शी, डब्लूएचओ मॉनीटर प्रवीण कुमार, केयर इंडिया के गणेश कुमार, बीएचएम फिरदौस आलम, बीसीएम राहुल सत्यार्थी, आईसीडीएस पर्यवेक्षिका डॉ. कुमारी रंजीता आदि मौजुद थे ।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button