डीएम अमित कुमार ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के सम्बंध में विडिओ कांफ्रेंसिग द्वारा प्रधान सचिव से की बात

डीएम अमित कुमार ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के सम्बंध में विडिओ कांफ्रेंसिग द्वारा प्रधान सचिव से की बात

जेटी न्यूज मधुबनी।

प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना एव अपर मिशन निदेशक बिहार पटना द्वारा सभी जिला पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिहार के साथ, विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित समीक्षा किया गया। उक्त समीक्षा मधुबनी जिला पदाधिकारी अमीत कुमार सहित जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जिला आई.टी. प्रबंधक शामिल हुए। समीक्षा के दौरान प्रधान सचिव सह, मिशन निदेशक, बिहार पटना द्वारा जिला पदाधिकारी, मधुबनी तथा उपस्थित अधिकारी को अतिक्रमण से निष्पादित मामलें जिसका अनुपालन नहीं हो पाया है।उन सभी मामलें का अनुपालन करने हेतु निर्देश दिया गया।साथ ही वैसे मामलें जो कई दिनों से लंबित है,को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

जिले में सेवा पुस्तिका से संबंधित पे इन टाइटलमेंट करने का भी निर्देश दिए, ताकि आगामी माह से सभी कर्मियों का वेतन भुगतान एच.आर.एम.एस. के माध्यम से किया जा सके एवं आर.टी.पी.एस.से संबंधित मामलें को भी ससमय निष्पादन करने हेतु निर्देश दिए गये तथा जिला नजारत उप समाहर्ता के माध्यम से उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भेजने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button