समस्तीपुर जंक्शन पर तिरंगा झंडा वाला ट्रेन इंजिन को डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

समस्तीपुर जंक्शन पर तिरंगा झंडा वाला ट्रेन इंजिन को डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जे टी न्यूज

समस्तीपुर ::मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने झंडोतोलन किया। उन्होंने रेल सुरक्षा बल एवं स्काउट एवं गाईड के सदस्यों के परेड का निरीक्षण किया।
कहा कि समस्तीपुर मंडल के सभी रेलकर्मियों के दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, लगनशीलता एवं कार्यकुशलता की बदौलत हमने इस गंभीर चुनौतियों का उत्साह के साथ सामना करते हुए आपदा को अवसर में बदलते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया। इस दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने नामित स्टेशन के प्रतिनिधियों को शुद्ध जल के लिए आरओ मशीन का वितरण किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने समस्तीपुर स्टेशन पर तिरंगे इंजन वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कार्यालय में मंडल मंत्री केके मिश्रा, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन मुख्यालय शाखा में शाखा मंत्री रविंद्र नाथ झा ने झंडोतोलन किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button