नहीं रहे कामरेड नुरुल्लाह अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल हुए नेता एवं जनप्रतिनिधि
नहीं रहे कामरेड नुरुल्लाह अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल हुए नेता एवं जनप्रतिनिधि

जे टी न्यूज़, अररिया : कामरेड नुरुल्लाह जी का अंतिम संस्कार यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं स्थानीय विधायक मनोज विश्वास, पुर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता जाकिर अनवर, सीपीआई नेता नौशाद आलम एवं अन्य दलों के नेता एवं जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोगों ने उनके गृह निवास अमौना से ईदगाह कब्रस्तान तक भाग लिया। दिनांक 10 मई 2026 को संध्या करीब 06 बजे उनका निधन हुआ था। ईदगाह पर नवाज़ के बाद कब्रस्तान में उन्हें मिट्टी दी गई।उनका शवयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीपीएम झंडा के साथ कामरेड नुरुल्लाह अमर रहे, कामरेड नुरुल्लाह तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे का नारा शवयात्रा में गुंजता रहा। उनके पार्थिव शरीर पर सीपीएम का झंडा रख कर अंतिम बिदाई दी गई। कामरेड नुरुल्लाह पार्टी का सबसे उम्रदराज एवं अनुभवी साथी थे।वे लगातार दो बार फारबिसगंज अंचल सचिव एवं दो बार अररिया जिला कमिटी सदस्य रहे। अररिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों में खास कर फारबिसगंज प्रखंड और जोगबनी नगर परिषद क्षेत्रों में उन्हें काफी लोकप्रियता प्राप्त था।

जैसे ही उनका निधन का जानकारी लोगों में पहुंचा भारी संख्या में लोगों ने उनके निवास पर पहुंचने लगे। पार्टी के सभी साथियों ने उनके शोक उनके शवयात्रा में पार्टी जिला कमिटी से प्रमोद सिंह यादव, ज्ञानदेव पासवान, हलीमा खातुन,राजु रिषि देव, श्याम देव राय, अजित पासवान, जिला सचिव कामरेड राम विनय राय एवं अन्य साथियों ने भाग लिया।