शराब तस्कर की ठोकर से एक वृद्ध घायल

 

मधुबनी हरलाखी जेटी न्यूज हरि शम्भु शर्मा

मधुबनी हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर एसएसबी कैंप के निकट एक शराब तस्कर ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक में ठोकर मार दी, जिससे एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गये वहीं शराब तस्कर भी मौके पर बेहोश हो गये. गस्ती पर निकली पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त कर घायल तस्कर को पुलिस हिरासत में पीएचसी उमगांव भर्ती कराया.जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी देव नारायण पंडित फुलहर गांव निवासी एक कारोबारी से शराब लेकर बेनिपट्टी पहुंचाने जा रहे

थे,इसी क्रम में साहरघाट की ओर से आ रहें महादेवपट्टी गांव निवासी पचपन वर्षीय बेलदार यादव को ठोकर मार दी जहां घायल होकर बेहोस हो गये.आनन-फानन में एसएसबी ने उन्हें साहरघाट के एक निजी अस्पताल ले गये जहां स्थित नाजूक देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.साथ ही एसएसबी की सूचना पर थाना पुलिस ने घायल तस्कर को पीएचसी में भर्ती कराया.बताया जा रहा है की घायल वृद्ध अपने एक रिश्तेदार के यहां से आ रहे थे और बाइक इनके पुत्र श्याम यादव चला रहे थे.इस घटना में चालक श्याम को हल्की-फुल्की चोटें आईं जबकि वृद्ध का हालत नाजुक बनी हुई है.इस बावत थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि बाइक समेत 69 बोतल शराब को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर को पीएचसी में ईलाज कराने के बाद जेल भेज दिया गया है.दुसरे घायल का बाइक थाना में रखा गया है.घायल व्यक्ति की ओर से किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है.अथवा घायल व्यक्ति कौन है इसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button