स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और सीपीआई (एम) नेता साथी दिनेश कुमार के सम्मान में स्मृति सभा आयोजि
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और सीपीआई (एम) नेता साथी दिनेश कुमार के सम्मान में स्मृति सभा आयोजित
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और सीपीआई (एम) नेता साथी दिनेश कुमार के सम्मान में कल जितवारपुर निजामत के वीर टोल स्थित उनके पैतृक आवास पर एक स्मृति सभा का आयोजन सीपीआई (एम) समस्तीपुर लोकल कमिटी द्वारा किया गया। पार्टी लोकल कमिटी सचिव उपेन्द्र राय की अध्यक्षता में आयोजित स्मृति सभा का संचालन सीआईटीयू के जिला अध्यक्ष रघुनाथ राय ने किया। स्मृति सभा में सीपीआई (एम) केन्द्रीय कमिटी के सदस्य अवधेश कुमार, विभूतिपुर के विधायक और सीपीआई ( एम) विधायक दल के नेता अजय कुमार, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव भोला प्रसाद दिवाकर,

सीपीआई (एम)जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य राम दयाल भारती, मनोज कुमार सुनील, मनोज कुमार गुप्ता, जिला कमिटी सदस्य सत्य नारायण सिंह,राम सागर पासवान, उपेन्द्र राय, गंगाधर झा, शिक्षक नेता डॉ पवन कुमार पासवान सहित सीपीआई नेता शत्रुघ्न राय पंजी,माले नेता शंकर प्रसाद यादव, युवा नेता महेश कुमार एवं भोला राय,एसएफ आई नेता अवनीश कुमार एवं मुरारी पासवान,महिला नेत्री संगीता राय एवं मीना कुमारी, कांग्रेस नेता तनवीर हसन, राजद नेता राकेश ठाकुर सहित दर्जनों राजनीतिक-

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मुझे भी उक्त स्मृति सभा में शामिल होने और अपनी बात रखने का मौका मिला। साथी दिनेश कुमार से लगभग चार दशकों से मेरा वैचारिक रिश्ता था। लगभग 58 वर्ष की उम्र में विगत 29 सितंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उसी स्मृति सभा की कुछ तस्वीरें।

