पीएचईडी द्वारा महथा पंचायत के छह वार्डों में लगी नलजल योजना हुई बेकार





पीएचईडी द्वारा महथा पंचायत के छह वार्डों में लगी नलजल योजना हुई बेकार

जेटीन्यूज/मधुबनी


प्रखंड, अंचल, थाना व बाजार से सम्बद्ध हजारों लोगों को अभीतक नलजल का शुद्ध पानी नहीं मिल पाया है। ये लोग महथा पंचायत की वार्ड संख्या 1 से 6 के अन्तर्गत आते हैं। वार्ड पांच में बीडीओ, सीओ समेत अनेक कर्मियों का आवास है। बाजार स्थित थाना, होस्पिटल, बैंक आदि से जुड़े लोगों को भी नलजल के शुद्ध पानी की प्रतीक्षा है। इन वार्डों में नलजल लगाने की जवाबदेही पीएचईडी को दी गई थी।

पूछे जाने पर बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि यहां कुल 213 वार्ड हैं, जिसमें से 207 में नलजल योजना का कार्य वार्ड क्रियान्वयन समिति के जिम्मे था, जो पूर्णता को प्राप्त है। शेष छह वार्डों में पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी पीएचईडी को दी गई थी।

ये सभी वार्ड महथा पंचायत में हैं, जहां लोगों को नल का जल नसीब नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार 18 वर्ष पूर्व लदनियां बाजार में पेयजलापूर्ति के लिए जो टंकी बनी थी। उसी से महथा पंचायत की वार्ड संख्या 1 से 6 तक के लोगों को पानी पहुंचाने की योजना पर पीएचईडी ने काम शुरू किया। लेकिन अभी तक एक भी व्यक्ति को पानी नहीं मिल सका है।

यह पूछे जाने पर कि 18 वर्षों से जलापूर्ति नहीं करने वाली पानी टंकी इन छह वार्डों को पानी दे पाएगी। जवाब में विभागीय एसडीओ ने बताया कि टंकी में बालू आ रहा था , जिसकी सफाई कर दी गई है। वार्डों में पाइप बिछा दिए गए हैं। लोगों को शुद्ध पानी अवश्य लगेगा।

विभाग जो कहले, लेकिन लोगों का विश्वास विभाग से उठ चुका है। टंकी ऑपरेटर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पेटी कॉन्टैक्टर रामपुकार साह ही पांच वर्षों तक इस टंकी का संचालन करेंगे। तीन वर्षों के बाद भी नलजल को चालू करने की दिशा में कोई ऑपरेटिंग नहीं हो सकी। इन वार्डों के अधिकतर लोग प्रथम लेयर का पानी पीते हैं, जो इनकी मजबूरी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button