जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा जीविका की समीक्षात्मक बैठक
जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा जीविका की समीक्षात्मक बैठक
जे टी न्यूज

समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा जीविका की समीक्षात्मक बैठक की गई ।बैठक के दौरान डीपीएम ,जीविका को निर्देश दिया गया सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत जीविका दीदियों का प्रशिक्षण, जिला के उनकी आर्थिक स्थिति के उन्नयन हेतु किस किस योजना मे किस विभाग का लाभ यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड ,शौचालय, पेंशन जॉब कार्ड, आयुष्मण, कार्ड इत्यादि उन्हें दिलाया जा
सकता है। इसका विभाग बार मैट्रिक्स बनाने का निर्देश डीपीएम जीविका को दिया गया।
डी पी एम जीविका को निर्देश दिया गया जीविका दीदी को किस विभाग की किस योजना से आच्छादित किया जा सकता है जिसकी वह पात्रता रखते हो इसकी प्रखंड वार सूची बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इस वर्ष जिला में 274417 लीटर नीरा तैयार किया गया जो बिहार राज्य में तीसरे स्थान पर है ,इसमें और प्रगति लाने का निर्देश दिया गया तथा इससे बनने वाले उत्पाद शुगर आइसक्रीम आदि का उत्पादन मात्रा के अनुसार बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
स्किल डेवलपमेंट के संबंध में सुझाव दिया गया कि जीविका के लोगों को नल जल से संबंधित मरम्मती, सोलर स्ट्रीट लाइट से संबंधित मरम्मती कार्य आदि का प्रशिक्षण आरसीटी के माध्यम से दिलवाना सुनिश्चित करें। ताकि इनके रोजगार के अवसर बढ़ सके।

हेल्थ मंडी स्टेशन के संबंध में जागरूकता पैदा करने ईसीडीएफ की मदद से बाल आहार की मांग बढ़ाने और इसके उत्पादन की मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रखंड कार्यालय ,अनुमंडल कार्यालय ,एएनएम स्कूल आदि में दीदी की रसोई स्थापित करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड समन्वयक की मदद से जीविका के लोगों को डब्लू डब्लू पी यू के कार्यों में सहभागिता का भी सुझाव दिया गया।



