शहीद कॉ॰ अजीत सरकार के शहादत दिवस पर राज्यव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन
शहीद कॉ॰ अजीत सरकार के शहादत दिवस पर राज्यव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन
भूमि मुक्ति संघर्ष तेज करने का संकल्प
जे टी न्यूज

पूर्णिया: शहीद कॉ॰ अजीत सरकार का 25वाँ शहादत दिवस राजधानी पटना सहित राज्य के तमाम जिलों में ‘‘भूमि मुक्ति संघर्ष’’ तेज करने के संकल्प के साथ आयोजित किये गये।
पटना के 5 हार्डिंग रोड स्थित अजीत सरकार के प्रतिमा स्थल पर राज्य सचिव मंडल सदस्य अरूण मिश्र, राज्य कमिटी के सदस्य गणेश शंकर सिंह, मनोज चंद्रवंशी की अगुवाई में प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित तमाम साथियों ने पुष्प अर्पित किया और अजीत सरकार अमर रहे, भूमि मुक्ति संघर्ष, तेज करो, इन्कलाब जिन्दाबाद, सी.पी.आई.(एम) जिन्दाबाद के नारों के बाद अरूण मिश्र द्वारा अजीत सरकार के नेतृत्व में शोषितों-पीड़ितों के लिये मृत्युपर्यन्त किये गये संघर्षों की चर्चा के बाद एक क्रांतिकारी समूहगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में पार्टी के कंट्रोल कमिटी के संयोजक मंजूल कुमार दास, पूर्व राज्य कमिटी सदस्य रासबिहारी सिंह, राज्य कमिटी सदस्य दीपक भट्टाचार्य एवं मजदूर संगठनों से जुड़े मनोज चौधरी, सीटू के नेता संजय चटर्जी, जनवादी लेखक संघ के कुलभूषण गोपाल, राजेश कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल थे।

इस अवसर पर पूर्णियाँ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें केन्द्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार ने हिस्सा लिया। दरभंगा के कार्यक्रम में राज्य सचिव ललन चौधरी एवं श्याम भारती ने हिस्सा लिया। समस्तीपुर में अजय कुमार, खगड़िया में संजय कुमार, पश्चिम चम्पारण में प्रभुराज नारायण राव, सहरसा में विनोद कुमार, गया में रामपरी, छपरा में अहमद अली ने हिस्सा लिया।
पार्टी ने राज्य सरकार द्वारा शहीद कॉ॰ अजीत सरकार की स्मृति को सुरक्षित रखने के लिये कोई भूखंड या सरकारी आवास आवंटित नहीं करने के संबंध में अपना विरोध प्रकट करते हुए वर्तमान महागठबंधन की सरकार को इस कलंक से मुक्त होने तथा लालू प्रसाद के नेतृत्ववाली सरकार द्वारा विधान सभा में दिये गये आष्वासन को पूरा करने की मांग की ।


