अलौली में विषाक्त भोजन खाने से 51 बच्चे की हालत गंभीर

अलौली में विषाक्त भोजन खाने से 51 बच्चे की हालत गंभीर

समाजसेवियों ने किया दुख एवं चिंता व्यक्त

जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अलौली एवं खगड़िया चिकित्सकों के तत्परता सक्रियता के प्रति समाजसेवियों ने दिया साधुवाद
जे टी न्यूज

अलौली, खगड़िया: बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के खगरिया जिला अध्यक्ष सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने अलौली प्रखंड के गोरियामी पंचायत अंतर्गत महादलित बस्ती लड़ही गांव के साहेब टोला में एक शादी समारोह के विषाक्त भोजन चिकन खाने पर 51 बच्चे बीमार पड़ने पर दुख एवं चिंता व्यक्त किया है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने जिला प्रशासन एवं सरकार से उचित एवं बेहतर इलाज करने के प्रति ध्यान आकर्षित किया है वहीं जिला प्रशासन की तत्परता एसडीओ साहब की त्वरित सक्रियता एवं अलौली समुदाय के स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के यथासंभव बेहतर इलाज करने के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है। श्री यादव ने प्रकृति से सभी बच्चे की जल्द स्वस्थ सकुशल होने की कामना की है। परिजनों को धैर्य रखने की सलाह दिये है। बच्चों की हालत में सुधार हो रही है।
इधर, देश बचाओ अभियान के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश ठाकुर मधुबाला डॉ कमल किशोर यादव चंद्रहास यादव आदि ने चिंता जाहिर की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button