केन्द्रीय किसान कमिटी की बैठक 28 जून को सेंट्रल मुंबई में का. अशोक ढवले की अध्यक्षता में प्रारंभ

केन्द्रीय किसान कमिटी की बैठक 28 जून को सेंट्रल मुंबई में का. अशोक ढवले की अध्यक्षता में प्रारंभ

जे टी न्यूज, मुंबई: अखिल भारतीय किसान सभा की केन्द्रीय किसान कमिटी की बैठक 28 जून को सेंट्रल मुंबई में का. अशोक ढवले की अध्यक्षता में प्रारंभ बैठक महासचिव कामरेड बीजू कृष्णन ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि अमेरिका इजरायल संयुक्त रुप से ईरान पर सैनिक हमले किया।जिसका जवाब जबरदस्त तरीके से ईरान ने भी दिया।अमेरिका ने बेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को रातों-रात उठाकर न्यूयॉर्क ले गया।जहां बंदी बनाकर रखे हुआ है।यह कारवाई बेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला है।अब वह क्यूबा पर हमला करने की धमकी दे रहा है।अमेरिका द्वारा क्यूबा की आर्थिक नाकेबंदी के चलते वहां दवा की भी किल्लत हो गयी है। खाने के सामानों को रोका जा रहा है।फिर भी क्यूबा की जनता अमेरिकी साम्राज्यवाद से लड़ रही है। फिलिस्तीन पर इजरायल के हमलों से सैकड़ों छोटे छोटे बच्चों की जाने चली गई।लेकिन इजरायल लगातार हमले किए जा रहा है।जबकि ईरान अमेरिका से समझौते में लेबनान और गाजा पर हो रहे हमले को रोकने का मुख्य मुद्दा बनाया है।भारत अमेरिका कृषि ट्रेड डील जो घोर किसान एवं देश विरोधी है।उस डील को लागू करने पर मोदी सरकार अड़ा हुआ है और इसे भारत की हित का डील बतला रही है।भारत में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा की पश्चिम बंगाल और पांडिचेरी में हुई जीत से भाजपा का दबदबा बढ़ा है।केरल में वाम मोर्चे की हार से सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध संघर्ष को धक्का लगा है। एस आई आर का लागू होना हार का बहुत बड़ा कारण है।चुनाव आयोग के सहायता से भाजपा की जीत हुई है। नीट की परीक्षा में हुई पेपर लीक से भाजपा सरकार की परीक्षा व्यवस्था बेनकाब हुआ है।

पेपर लीक में भाजपा के लोगों का हाथ साबित हुआ है।न्यूज क्लिक ने किसान आंदोलन को प्रचारित किया तो उस पर चीन से पैसे लेकर सरकार विरोधी काम करने का आरोप लगा दिया गया।मनरेगा में 47% खेत मजदूरों को काम मिलता था।लेकिन राज्य सरकार के हाथों में देने से काम का प्रतिशत घटेगा।देश में दिहाड़ी मजदूर और खेत मजदूरों ने 3.50 लाख आत्महत्याएं किये हैं।खाद का इस्तेमाल कम करने की प्रधानमंत्री द्वारा बात करना उनकी नाकामी को दर्शाता है।खाद की किल्लत और खाद की कमी बड़े पैमाने पर हो रहा है।देश में डीजल का भी किल्लत बढ़ा है।जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।27 लाख हेक्टेयर जमीन पर खतरा बढ़ा है।इसके खिलाफ डेढ़ करोड़ किसान संघर्ष कर रहे हैं।स्वामीनाथन कमीशन की अनुशंसाओं के आधार पर यानि फसल में लागत का डेढ़ गुना दाम एम एस पी द्वारा नहीं मिल रहा है।अमेरिकन ट्रेड डील से कपास की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।इस किसान विरोधी ट्रेड डील के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को देश की 140 करोड़ जनता की ओर धन्यवाद देते हैं।जो दुर्भाग्यपूर्ण है।अमेरिकन किसानों के पास 470 एकड़ से ज्यादा जमीन है।वहां के छोटे किसानों की आमदनी 3 करोड़ 20 लाख रुपए है।हमारे किसान घाटे की खेती करते हैं।देश के बड़े बड़े साइलोज 137 में से 110 साइलोज अदाणी और लिप इंडिया को दिया गया है।शुगर केन कंट्रोल आर्डर 2026 लागू होने से निजी क्षेत्र को भारी मुनाफा मिलेगा।
बैठक में का. अवधेश कुमार, विनोद कुमार,अजय कुमार विधायक और मैं शामिल हूं।बैठक कल तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button