संसाद पप्पू यादव ने नालंदा जिला के जहांगीरपुर गांव पहुंचकर शोकाकुल एवं पीड़ित परिवारों से किया मुलाकात

संसाद पप्पू यादव ने नालंदा जिला के जहांगीरपुर गांव पहुंचकर शोकाकुल एवं पीड़ित परिवारों से किया मुलाकात

जे टी न्यूज, पटना: पटना से नालंदा जिला के अस्थावां थाना अंतर्गत जहांगीरपुर गांव पहुंचकर बीते दिनों हुई दुखद घटना में शोकाकुल एवं पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस घटना में श्री गोलन यादव जी के पुत्र चिंटू यादव की मारपीट के दौरान हुई मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है, वहीं श्री उदय यादव जी के पुत्र सचिन कुमार उपचाररत हैं।

पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में अपनी ओर से ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

दुःख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, घायल युवक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button