क्या आप नेपाल जा रहे है और वापसी में Exit नही कराया तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना
क्या आप नेपाल जा रहे है और वापसी में Exit नही कराया तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

जे टी न्यूज, रक्सौल/ बीरगंज-
ज्ञात हो कि पड़ोसी देश नेपाल जाने के लिए भंसार (Vehicle Temporary Import) का पूरा सिस्टम बदल चुका है। पहले जहाँ ऑफलाइन प्रक्रिया होती थी, अब सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है।
नए नियम के अनुसार वापस आने के बाद भंसार कार्यलय से Exit नहीं कराया, तो प्रतिदिन के हिसाब से फाइन लगना शुरू हो जयगा। और ये फाइन दुबारा नेपाल जाने पर वसूल किया जाएगा।
*इसलिए आप नेपाल जाने से पहले ये प्रक्रिया जरूर पूरी करें..*
✅ सबसे पहले www.custom.gov.np� वेबसाइट खोलें।
✅ वहाँ TIV (Temporary Import Vehicle) Declaration में जाएँ।
✅ फिर क्रमवार सभी जानकारी भरें:
किस बॉर्डर गेट से नेपाल में प्रवेश करेंगे (जैसे बीरगंज/रक्सौल के लिए BRJ-02)
किस गेट से वापस निकलेंगे
कितने दिनों के लिए नेपाल जा रहे हैं
ड्राइवर की पूरी जानकारी
वाहन की पूरी जानकारी (Engine Number, Chassis Number, Registration Number आदि)
✅ सभी जानकारी भरने के बाद Submit करें। आपको एक QR Code/Reference Code मिलेगा।
✅ इस कोड को नेपाल के भंसार कार्यालय में दिखाकर भंसार शुल्क जमा कर आगे की भंसार की प्रक्रिया पूरी करें।

*👉सबसे जरूरी बात*
नेपाल से #भारत वापस आने के समय उसी भंसार कार्यालय में अपना Exit जरूर कराएँ।
अगर Exit नहीं कराते हैं, तो आपकी भंसार की फाइल रिकॉर्ड में खुली रहेगी और हर दिन के हिसाब से फाइन जुड़ता रहेगा। अगली बार नेपाल जाने पर वही फाइन आपसे वसूला जाएगा।

