फेनहारा में पायनियर धान की अधिक उपज करने वाले किसान को किया गया सम्मानित   





फेनहारा में पायनियर धान की अधिक उपज करने वाले किसान को किया गया सम्मानित   

जेटी न्यूज

मोतिहारी पूर्वी चंपारण- फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया में पायनियर कम्पनी द्वारा किसानों को उनके गांवों में जाकर धान की फसल की अधिकतम उपज कैसे प्राप्त करें और धान की फसल को बीमारियों से बचाव एवं उच्च क्वालिटी के बीज के चुनाव के बारे में किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें किसानों को उनके दरवाजे पर जाकर सामाजिक दूरी के साथ बाहुबली धान 27पी 37 के पौधे और धान की बालियों को दिखाकर अधिक उपज कैसे प्राप्त करें, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है।

पायनियर कंपनी के एमडीआर विनय कुमार ने बताया कि मौसम कि मार और सही बीज का चुनाव न कर पाने के कारण किसानों को अधिक आर्थिक हानि होती जा रही है। इसलिए पायनियर कम्पनी ने अपने उच्च कोटि के धान बीज 27पी 37 के बीज जो कि हर मौसम में बेमिसाल उपज देने की क्षमता रखता है। उसकी खेती करने का सुझाव दिया,जिससे कि अधिक उत्पादन प्राप्त कर किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके। इसके साथ विनय कुमार के द्वारा पायनियर कंपनी के किसान मोहन कुमार को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button