राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के पत्नी का आज तड़के निधन, सूबे में शोक की लहर…।

आर.के. राय/ठाकुर वरुण कुमार।

दिल्ली/समस्तीपुर::- 

राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की पत्नी और जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पूत्रवधू आशा ठाकुर का सोमवार की तड़के सुबह निधन हो गया। वे लगभग 64 वर्ष की थी। वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं, उनका इलाज बसंत कुंज, नई दिल्ली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा था। 

श्री ठाकुर ने बताया कि कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन की वजह से उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार नई दिल्ली में ही होगा। इधर निधन की खबर सुनने के बाद जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। निधन की खबर पर मिलते ही कर्पुरीग्राम, समस्तीपुर जिला एवं सूबे के विभिन्न जिलों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं जी.के.पी.डी. कॉलेज कर्पुरीग्राम के कर्मचारियों में भी शोक की लहर देखी गई है। 

शोक व्यक्त करने वालों में महाविद्यालय के प्राचार्य विद्याशंकर ठाकुर, सचिव गया प्रसाद, प्रोफेसर सीता कुमारी, प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, प्रोफेसर देवेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर डॉक्टर आशीष कुमार, डॉक्टर छप्पन कुमार, प्रोफेसर नित्यानंद ठाकुर, शशि कुमारी, डॉ विजय यादव, मनोज कुमार कर्ण आदि।

वहीं पत्रकारों में झंझट टाईम्स के संपादक राजकुमार राय, समाचार संपादक रमेश शंकर झा, ठाकुर वरुण कुमार (ब्यूरो चीफ), टाइम्स औफ इंडिया के शांति कुमार जयंत, पंकज कुमार कर्ण, टिंकू कुमार, उमेश चौधरी, रोशन कुमार चौधरी, नंद कुमार चौधरी आदि। 

एवं राजनीतिक दलों के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रखंड जनता दल यू अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, कौशल प्रसाद सिंह, डॉक्टर गया प्रसाद साह, प्रोफेसर शाहिद अहमद, शंभूनाथ गुप्ता, उमेश सिंह, अरुण कुमार राय, मोहम्मद ओबैद, धीरेंद्र ध्रुव गुप्ता, शकुंतला वर्मा, बालकृष्ण साह, असर्फी साह, जग नारायण शर्मा, बालेश्वर पटेल, उमाकांत राय, दिनेश सिंह, सुबोध कुमार सिंह आदि ने भी इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

सभीलोगों ने मृत आत्मा की शांति और संकट की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाए रखने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button