रमेश्वरला संस्कृत महाविद्यालय में निकाली गई अमृत कलश यात्रा प्राचार्य डॉ.दिनेश झा ने कुलपति प्रो.शशिनाथ को रमेश्वरलता का अमृत कलश सौंपा
रमेश्वरला संस्कृत महाविद्यालय में निकाली गई अमृत कलश यात्रा
प्राचार्य डॉ.दिनेश झा ने कुलपति प्रो.शशिनाथ को रमेश्वरलता का अमृत कलश सौंपा

जे टी न्यूज, मधुबनी(विष्णुदेव सिंह यादव) :शहर के महरानी अधिरानी रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मेरी मांटी मेरा देश के तहत अमृत कलश शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.ममता पाण्डेय ने भारत मां की मांटी की उपयोगिता एवं महत्ता को रेखांकित की ।
कार्यक्रम का संयोजन करते हुए महाविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ.मुकेश प्रसाद निराला ने बताया कि यह कलश यात्रा महाविद्यालय में मांटी का संग्रह कर विश्वविद्यालय में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में रमेश्वरलता महाविद्यालय के प्राचार्य सह सीसीडीसी डॉ.दिनेश झा ने कुलपति प्रो.शशिनाथ झा को सौंपा ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं के अलावा
प्राध्यापक डॉ .निशा, डॉ.प्रमोद कुमार मिश्र,डॉ.प्रियंका तिवारी, कर्मचारी मनोज राम, दीपक कुमार आदि ने भाग लिया ।
