जदिया थाना क्षेत्र में मिनी गण फैक्ट्री का उद्भेदन
जदिया थाना क्षेत्र में मिनी गण फैक्ट्री का उद्भेदन
अवैध लोडेड देशी पिस्टल सहित दर्जनों अर्द्धनिर्मित पिस्टल व कारतूस बरामद

जे टी न्यूज, सुपौल : जिलान्तर्गत दिनांक- 26.10.2023 को आसूचना प्राप्त हुयी की जदिया थानान्तर्गत महर्रमपुर वार्ड नं0-15 निवासी अरशे आलम पिता-फसीउर रहमान अपने अन्य सहयोगी के साथ आवासीय परिसर में अवैध हथियार का निर्माण एवं बिकी का कारोबार करते हैं। आसूचना के आधार पर पु०नि० सत्यनारायण राय, अंचल पुलिस निरीक्षक त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये अरशे आलम की घर की घेराबंदी कर छापामारी प्रारंभ किया गया। छापामारी के कम में अरशे आलम के आवसीय परिसर के पश्चिम चाहरदिवारी के अंदर ग्राउण्ड मकान के कमरा से कमशः लेंथ मशीन – 1, मीलिंग मशीन -01, ड्रील मशीन – 02, विद्युत मोटर- 05, बेस-03, 20 mm मोटा एवं दो ईंच चौड़ा लोहा का प्लेट वजन लगभग 80 कि0ग्रा0, 20 mm मोटा एवं चार ईंच चौड़ा का लोहा का प्लेट वजन लगभग 60 कि0ग्रा0, ग्राइण्डर मशीन -01, लोहा की रेती-04, सलाई रिंच -01, छेनी -01, चिमटा -01, डीलिंग पिन- 90 सभी साईज का, लेथ मशीन के बगल में रखा हुआ 7.65 mm का अर्द्धनिर्मित पिस्टल सेट – 20, 7.65 mm पिस्टल का अर्द्धनिर्मित बैरल – 20 बरामद हुआ। उसके बाद तलाशी के क्रम में 12 बोर की Country Made दो नाली बंदुक -01, काला रंग के एक बिन्डोलिया से 12 बोर का ग्यारह जिन्दा कारतुस बरामद हुआ। तकिया के नीचे से 7.65 mm लोडेड देशी पिस्टल -01, उक्त पिस्टल अनलोड करने पर 7.65 mm का जिन्दा कारतुस -01, 7.65 mm का जिन्दा कारतुस – 06 (कुल 07 जिन्दा कारतुस ) एवं 7.65 mm पिस्टल का खाली मैगजीन – 01 बरामद हुआ।

बरामद अवैध हथियार एवं हथियार बनाने वाली सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। इस संदर्भ में जदिया थाना में प्राथमिकी नामजद के 09 अभियुक्त एवं अज्ञात के विरूद्ध जदिया थाना कांड सं0-267 / 2023 दिनांक- 26.10.2023 धारा- 25(1B)a/25(1A)/25 (1AA ) / 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। बरामद सामान की सूची:-देशी लोडेड पिस्टल -01, दो नाली बंदूक -01, अर्द्धनिर्मित पिस्टल – 20.7.65MM का कारतूस – 07, 12 बोर का कारतूस – 11 एवं लेंथ मशीन – 1, मीलिंग मशीन -01, ड्रील मशीन – 02, विद्युत मोटर – 05, बेस-03. 20 mm मोटा एवं दो ईंच चौड़ा लोहा का प्लेट वजन लगभग 80 कि0ग्रा0, 20 mm मोटा एवं चार ईंच चौड़ा का लोहा का प्लेट वजन लगभग 60 कि०ग्रा०, ग्राइण्डर मशीन -01, लोहा की रेती- 04. सलाई रिंच -01, छेनी -01, चिमटा -01, डीलिंग पिन 90 सभी साईज का 7.65 mm पिस्टल का अर्द्धनिर्मित बैरल-04,7.65 mm पिस्टल का अर्द्धनिर्मित बैरल – 16, 12 बोर की Country Made दो नाली बंदुक-01, काला रंग के एक बिन्डोलिया से 12 बोर का ग्यारह जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। तकिया के नीचे से 7.65 mm 7.65 mm पिस्टल का खाली मैगजीन – 01

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:- श्री विपीन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज 2. पु०नि० सत्यनारायण राय, अचल पुलिस निरीक्षक, त्रिवेणीगंज 3. पु०नि० कृष्णबली सिंह, थानाध्यक्ष, त्रिवेणीगंज थाना 4. पु०अ०नि० राजीव कुमार, थानाध्यक्ष, जदिया थाना 5. पु0अ0नि0 रामईकबाल पासवान, थानाध्यक्ष, छातापुर थाना 6. परि०पु० अ० नि० राजू कुमार, जदिया थाना 7. परि० पु०अ०नि० उज्जवल राज, जदिया थाना 8. डी०आई०यू० टीम, एवं सशस्त्र बल



