ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: समस्तीपुर पुलिस ने 23 लाख के 91 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: समस्तीपुर पुलिस ने 23 लाख के 91 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार सफलता हासिल की जा रही है। पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके असली धारकों के बीच वितरित किया है।इस अभियान के तहत पुलिस ने करीब 23 लाख रुपये बाजार मूल्य के 91 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने समस्तीपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की।इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान को सफल बनाने के लिए जिले में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। डीएसपी साइबर और तकनीकी टीम की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है।
एसपी ने बताया कि अभियान के विभिन्न चरणों में अब तक 4 करोड़ 24 लाख रुपये मूल्य के 1820 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटाए जा चुके हैं। इस बार सबसे अधिक 24 मोबाइल फोन पटोरी थाना द्वारा बरामद किए गए हैं। वहीं दलसिंहसराय और रोसड़ा थाना ने 22-22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा सदर और साइबर थाना ने 10-10 मोबाइल फोन बरामद कर अभियान को सफल बनाया है।एसपी ने कहा कि अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार और दलसिंहसराय के सब इंस्पेक्टर रिचा सिंह के बेहतर कार्य की विशेष सराहना की गई है।

Related Articles

Back to top button