अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पूसा का निरीक्षण
अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पूसा का निरीक्षण

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने दिनांक 03.09.2026 को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पूसा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।आम जनता को सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं एवं सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुगमता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हों, इसे लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।”

